अलीराजपुर Live के लिऐ ” आजादनगर से ” वी के वाणी ” की रिपोर्ट ।
सम्मान प्राप्त करते वाणी
भारतीय जीवन बिमा निगम के वित्तीय वर्ष 2015-016 में सर्वाधिक व्यवसाय कर भाबरा के जितेंद्र वाणी ने पुरे झाबूआ अलीरापुर जिले की प्रथम रैंक में अपना नाम दर्ज करवा दिया हे। यही नही पुरे इंदौर मण्डल में सुपर 10 में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी हे। lic के विकास अधिकारी अजित व्यास ने बताया की दोनों जिलो में सभी बिमा अभिकर्ताओं में जितेंद्र वाणी ने कुल 305 पॉलिसी करते हुए 4 करोड़ का बीमा व्यवसाय किया तथा प्रथम स्थान पर रहे। श्री व्यास ने बताया की जितेंद्र वाणी पूर्व के वर्षों में भी इंदौर मंडल में व झाबुआ साखा में कई बार प्रथम स्थान पर रह चुके हे।
जितेंद्र वाणी को इस सफलता के लिए एल आई सी के बी एम आशुतोष शर्मा, ए बी एम दीपक गोधा,अलीराजपुर साख प्रभारी स्तय नारायण मेडा,विकास अधिकारी अजित व्यास,अभिकर्ता जे वि कोठारी,गोविन्द नायक,धनराज थेपड़िया, विक्रांत राठौर,आशीष आगाल,वीरेंद्र वाणी,कपिल राठौर,यसवंत वाणी,मनोज वाणी,दीपक वर्मा,नितिन साह, हेमेन्द्र गुप्ता,संजय वाणी के साथ व्यास संगठन के सभी अभिकर्ताओं ने श्री वाणी के उत्कृष्ट कार्य पर बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।