नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk 

कल रात झाबुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शासकीय भूमि पर कब्जे के विवाद के चलते गांव के ही दो फलियो के निवासियों में विवाद हो गया , विवाद में जामसिंह पिता भीमजी भूरिया उम्र ५० वर्ष की मौत हो गई , आरोप है कि जामसिंह पर कुल्हाड़ी से सर एवं शरीर के कई हिस्सों में प्राणघातक प्रहार किए गए थे , अंदरूनी चौट एवं अत्यधिक रक्तस्राव से जामसिंह की मौत हो गई , फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है , मृतक के परिजनों की और से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है, मृतक का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है, जाँच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *