आलीराजपुर। जिला पंचायत उप निर्वाचन 2024 के तहत प्रेक्षक श्री शेखर वर्मा एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभय अरविंद बेडेकर की उपस्थित में अलीराजपुर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 09 के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रो का तृतीय रेंडमाइजेशन दिनांक 09 सितम्बर 2024 की शाम 6 बजे कलेक्टर कार्यालय अलीराजपुर के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में डीआईओ आशुतोष दुबे द्वारा किया गया । इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांषी भंवर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। निर्वाचन प्रेक्षक शेखर वर्मा द्वारा मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रो की उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया एवं मतदान दलों से बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रेक्षक श्री वर्मा ने मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी को मतदान के समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया, उन्होंने मतदान दलों के लिए की गई व्यवस्था को भी देखा । Post navigation अर्थ जैन होंगे जोबट के नए एसडीएम जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के लिए हुआ उप निर्वाचन, 51.44 प्रतिशत मतदान हुआ