कलेक्टर ने मतदान केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

आलीराजपुर। जिला पंचायत उप निर्वाचन 2024 के तहत जिला पंचायत अलीराजपुर के वार्ड क्रमांक 09 में आज दिनांक 11 सितंबर 2024 बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ । क्षेत्र के 29 ग्राम पंचायतों मे स्थित 90 मतदान केंद्रों पर कुल 55 हजार 1 सौ 23 मतदाताओं में से 15 हजार 1 सौ 7 पुरुष तथा 13 हजार 2 सौ 44 महिला मतदाताओं सहित कुल 28 हजार 3 सौ 51 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया ।

इस प्रकार कुल 51.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । कलेक्टर एवं जिला पंचायत निर्वाचन रिटर्निग अधिकारी  डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास  ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केन्द्र की स्थिति , कानून व्यवस्था आदि का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने कोटबू ,आम्बुआ , भोरण , सुखी बावड़ी सहित कई मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान कर्मियों से मतदान प्रतिशत एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली । निर्वाचन प्रेक्षक शेखर वर्मा ने भी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर मतदान की वस्तुस्थिति जानी और सभी पीठासीन अधिकारियों , पुलिस बल को निष्पक्ष मतदान पूर्ण कराने के निर्देश दिए । सुबह सात 07  बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान की इस प्रक्रिया के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे सहित राजस्व अमला द्वारा समस्त मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *