जितेंद्र वर्मा, जोबट रविवार को जोबट की महिला शक्ति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई जय भोले के साथ उद्घोष हुआ बोल बम के नारों के साथ विधायक सेना महेश पटेल जी ने जोबट से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर उंडारी तक कावड़ यात्रा में शामिल होकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। सेना महेश पटेल ने कहा पवित्र मास सावन का मैं भगवान भोले नाथ से कामना करती हूँ की ज़िले एवं विधानसभा के समस्त परिवार जनों को भोले बाबा का आशीर्वाद सुख समृद्धि मिले। साथ ही जोबट की मातृशक्ति ने जिस तरह पैदल कावड लेके जोबट से सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर पर मातृशक्ति ने आज कावड यात्रा पूरी कर भोले नाथ को जल अर्पित किया वो सभी के के लिए प्रेणा स्रोत है सभी को बधाई दी। सेना महेश पटेल की त तरफ़ से भक्त जनों के लिए दो क्विंटल प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी। Post navigation करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, हीटर से पानी गर्म करने के दौरान हादसा नाटक की प्रस्तुति देकर बताया पर्यावरण का महत्व