जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट नगर स्थित वार्ड नंबर 1 में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि पानी गर्म करने के दौरान महिला की हीटर से करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली नगर में घटनास्थल के बाहर भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जाता है महिला हीटर से पानी गर्म कर रही थी तभी अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया मृतका की पहचान रूखसाना पति यूनुस उम्र लगभग 42 वर्ष किला जोबट मार्ग वार्ड नंबर 1 निवासी थी बताया जा रहा है कि मृतिका का पति लोहा लंगर भागर को खरीदने का काम करता है, जिसकी एक लड़का वह दो लड़की है परिजनों ने उसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल जोबट लेकर आए जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। Post navigation बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का विरोध, हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन महिला शक्ति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली, विधायक पटेल भी हुई शामिल