मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम का चयन

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अंतर्गत जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम का चौथे स्थान पर चयन हुआ। संस्था के वीटी शिक्षक राधेश्याम बिरला के मार्गदर्शन में चयनित टीम में शनि लक्ष्मण आचार्य, जितेन्द्र केरिया व आराधना संजय प्रजापत ने भाग लिया। टीम को पर्यटन विभाग के द्वारा एक दिन व एक रात नि:शुल्क भ्रमण करवाया जाएगा। 

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पर्यटन विभाग द्वारा जिले में पर्यटन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जिले के शासकीय व अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों में से चयनित 90 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने टीम के रूप में लिखित परीक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया। लिखित प्रतियोगिता के पश्चात चयनित छ: टीम में से क्वीज प्रतियोगिता में पृथक-पृथक राउंड क्वालीफाई करने के बाद उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्राओं के चयन पर संस्था प्राचार्य निलेश शाह व उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामना दी।

Comments are closed.