आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर एक ओर जहां जिले भर में पेड़ों को बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी अधिकारी ही पेड़ों की बलि दे रहे हैं। ऐसा ही मामला चंद्रशेखर आजाद नगर में सामने आया है। जनपद पंचायत परिसर में बगुला के बैठने से परेशानी के चलते एक पेड़ की छंटाई की गई थी। लेकिन इसके साथ है जनपद पंचायत परिसर में ताड़ के पेड़ को कटवा दिया गया। बिना वजह काटे गए इस पेड़ को लेकर जनपद के अधिकारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा भी नहीं था कि यह पेड़ किसी घटना को न्योता दे रहा है इसके बावजूद पेड़ काट दिया गया। जनपद सीईओ को नहीं पता मामले में जब जनपद पंचायत सीईओ एस मुजाल्दा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया पेड़ काटा नहीं गिरा है। हालांकि ताड़ के पेड़ को देखकर साफ नजर आ रहा है कि कटर से उसकी कटाई की गई है। इतना ही नहीं तहसीलदार को भी पेड़ की कटाई की जानकारी नहीं है और ना ही नगर परिषद सीएमओ को इससे अवगत कराया गया। कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से ही पेड़ को कटवा दिया। Post navigation स्कूलों तक पहुंचाना है पुस्तकें, फिर भी बाइक लेकर पुस्तकें लेने पहुंच रहे हैं शिक्षक, कैमरा देखकर डर गए मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर की टीम का चयन