गुजरात में पलायन पर गई महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिली

कुंवर हर्षवर्धन सिंह परिहार, राणापुर

गुजरात में पलायन पर गई महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिली है। जानकारी के अनुसार राणापुर से तकरीबन पांच किलो मीटर दूर ग्राम करेटी की महिला अपने पति और ननंद के साथ गुजरात के सुरेंद्रनगर में खेती के काम पर गई हुई थी जहां उसने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे को अपने गले लगाया वही जब महिला ने फांसी लगाई तब पति और ननंद वाहन मौजूद नही थे वही महिला का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौप दिया है पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed.