झाबुआ। प्रदेश में पंचायतों के अधीन चल रहे निर्माण कार्यो तथा विकास कार्यों को सुचारू रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित नहीं करने और सरपंचों के अधिकारों का हनन कर प्रशासनिक अधिकारियों को षक्ति संपन्न बनाने के विरोध में जिला कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई एवं बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश के पंचायमंत्री मंत्री गोपाल भार्गव का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की पंचायत राज व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई है तथा ग्रामीण विकास कार्य भी प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। जहां एक ओर गांवों का विकास बाधित हो गया है। वहीं सरपंच अपने अधिकारों के लिए मारे-मारे भटक रहा है। रोजगार की कोई व्यवस्था ग्रामीणजनों के पास नहीं है और न हीं चुने हुए सरपंचों एवं पंचायतों के प्रतिनिधियों के सुझावों एवं निर्णयों को कोई मान्यता दी जा रहंी है। वहीं दूसरी ओर शासन में बैठे अधिकारी भी अपने पद का दुरपयोग कर मनमाने तरीके से पंचायतों में कार्य कर रहे है।
नारेबाजी के साथ जलाया पुतला
शहर प्रमुख मार्गों से आक्रोश रैली निकालने के बाद बस स्टैंड चौराहे पर प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव पुतला दहन किया गया। पुतले पर आईल डाला गया और जलाया गया। इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीश भूरिया, शंकरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर, आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष विजय भाबोर, मालूबेन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सायरा बानो, वसीम सैयद, ऋषि डोडियार, सलेल पठान, जिला कांग्रेस महामंत्री यामिन शेख, तेरसिंह भाई सहित बड़ी संख्या में सरपंच उपस्थित थे।
Trending
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज