चंद्रशेखर आजाद नगर| नगर के मध्य स्थित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में राम जन्मोत्सव का आयोजन राम भक्तों की उपस्थिति में आरती प्रसादी के साथ किया गया | राम जन्मोत्सव आरती के अवसर पर नगर से बड़ी संख्या में महिला,पुरुषों और बच्चों ने उपस्थित रहकर भगवान राम की आरती के साथ स्तुति का आनंद लिया| राम मंदिर में भगवान राम के जन्म के समय ठीक दोपहर 12 बजे राम मंदिर के पंडित श्रीराम शास्त्री ने शंखनाद के साथ आरती की तो वहीं राम स्तुति के साथ भगवान राम के भजन दिनेशभाई (मुन्ना भाई)अरोडा़ ने किये जिससे मंदिर परिसर राममय हो गया| आरती के पश्चात पंचामृत, सौंठ पंजेरी,मिठाई प्रसादी का वितरण किया गया| Post navigation पार्षद ने वाल्मिकी समाज के बीच पहुंचकर मनाई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र मयूर आचार्य ने विज्ञान समूह में बाजी मारी, मयूर विज्ञान समूह में जिले में प्रथम