विजय मालवी, बड़ी खट्टाली खट्टाली मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। खट्टाली मंडल अध्यक्ष मूलेश बघेल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। जिसे हमें अपने जीवन पर आत्मसात करना चाहिए तथा हमें उनके सिद्धांतों पर चलना चाहिए इस अवसर पर खट्टाली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर, रमेश मेहता ,महामंत्री ललित राठौर, भावसिंह भाई ,गणपत राठौड़, राम सिंह पटेल , हरीश सेन,इकबाल खत्री, शाहरुख खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation झाबुआ एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने चारभुजा मन्दिर पहुँचकर दर्शन किए उत्साह से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती