आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद राकेश नलवाया ने वाल्मिकी समाज के बीच पहुंचकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचे। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। Post navigation महाविद्यालय में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर आजाद नगर में भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया