झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
फैजाने आलिया कमेटी व मुस्लिम पंच एहले सुन्नत ने दो दिनी जश्ने गरीब नवाज हजरत गेबन सैयद रेहमतुल्लाह अलैह का उर्स सनिचर से प्रारंभ होगा। सनिचर को प्रात: 9 बजे चादर शरीफ का जुलूस मस्जिद से दरगाह शरीफ तक निकलेगा। दरगाह पहुंचकर कुरआन ख्वानी तथा चादर शरीफ पेष की जाएगी। देर रात बाद नमाजे इशा कव्वाली की महफिल सजेगी जिसमें मशहूर कव्वाल उत्तरप्रदेश के रामपुरा से पधारे राजा सरफराज एंड पार्टी तथा राजस्थान के कोटा से पधारे कव्वाल हिफ्जुर्रहमान एंड पार्टी अपने कलाम पेश करेंगे। इतवार को प्रात: 8 बजे कूल की फातेहा के तर्बरुक बांटा जाएगा। दो दिनी उर्स में खासतौर से हजरत अब्दुल रजाक बादशाह मस्तान बाबा थांदला, हजरत छोटे मियां सरकार मंदसौर, हजरत अनीस बाबा कुशलगढ़, हजरत करीब बाबा रामगढ़, हजरत अल्ताफ बाबा सांवेर, हजरत निसार बाबा झाबुआ, हजरत सलीम बाबा झाबुआ, हजरत युसूफ बाबा नूरी झाबुआ, हजरत सगीर बाबा साबरी दाहोद, हजरत अब्दुल वाहीद बाबा थांदला, हजरत फैजु बाबा खबीरी रतलाम, हजरत जहीररूद्दीन बाबा थांदला तथा हजरत फिरोज बाबा साबरी रतलाम से मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने जायरीन व अकीदतमंदों से दो दिवसीय उर्स में बड़ी तादाद में शामिल होने की अपील की है।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पेटलावद में हिंदू जागरण मंच बैठक संपन्न, नवीन दायित्वों की घोषणा, संगठन के पांच कार्यों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
- विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को मिली कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा की जानकारी
- हनुमान गंज में खुलेआम बिक रही शराब, रहवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
- इंटर स्कूल बास्केट बॉल टूर्नामेंट शहडोल में शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- आत्मविश्वास-निर्णय क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण साधन है खेल
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
Prev Post