सलमान शैख@ झाबुआ Live आज सुबह रूपगढ़- गोपालपुरा मार्ग पर अज्ञात लुटेरों ने एक किराना व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात में बाइक से आए दो या तीन लुटेरों ने पेटलावद के व्यापारी सुनील सोनी को रोका उसके बाद उनके साथ लूट की वारदात की। उनके पास रखी सिल्लक ले ली। घटना में उनके सिर में गंभीर चोट भी लगी है और वह घायल हो गए। उनका उपचार सिविल हॉस्पिटल में किया गया। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया। वारदात की रिपोर्ट पुलिस थाने में की जा रही हैं। पुलिस ने बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है। अभी व्यापारी से कितने रुपयों की लूट हुई है इसका पता नही चल पाया हैं। फिलहाल सुबह सुबह हुई इस बड़ी घटना के बाद हर कोई व्यापारी दहशत और डर में है। Post navigation घोसलिया मंडल में घोष के साथ निकला पथ संचलन, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत अनास नदी में डूबा ग्रामीण, गोताखोर कर रहे तलाश