जितेंद्र वर्मा, जोबट
अब से कुछ देर पहले जोबट बायपास पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। दोनों घायल है। खबर लिखे जाते तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी।
