थांदला। विधानसभा निर्वाचन 2023 में थांदला विधानसभा में लगे मतदान दलों के प्रशिक्षण का आज अंतिम दिन था। प्रशिक्षण केंद्र पर आज कलेक्टर व सहायक आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने मतदान दलों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली साथ ही मतदान दलों को दिनांक 17 नवंबर को होने वाले चुनाव को निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान कराने को कहा । कलेक्टर द्वारा मतदान दलो से बैलट यूनिट कंट्रोल यूनिट व वीवीपेड के कनेक्शन तथा निविदत्त मत पत्र किसे कहते हैं के बारे में प्रश्न भी पूछे गए। Post navigation फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश प्रशिक्षण के बीच तीन दिन में 1011 कर्मचारियों ने किया मतदान