थांदला। रिटर्निंग ऑफिसर तरुण जैन ने बताया कि 6 नवंबर से थांदला विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारी जो झाबुआ पेटलावद में कार्यरत है का मतदान तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कराया जा रहा था। इन तीन दिवस में 1011 कर्मचारियों द्वारा मतदान किया। इसके साथ ही आज कम्युनिकेशन प्लान में लगे कर्मचारियों का मतदान थांदला के निर्वाचन कक्षा में सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ हुआ। शाम 5:00 बजे तक इसमें 246 कर्मचारियों ने अपना मतदान कर लिया था। आज ही व्यय लेखा प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों के व्यय लेखा रजिस्टर का द्वितीय निरीक्षण किया। जिसमें सभी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। व्यय लेखा प्रेक्षक द्वारा तीसरा निरीक्षण 16 नवंबर को किया जाएगा। Post navigation मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर, कर्मचारियों से सवाल भी पूछे फुटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता में अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी