जितेंद्र वाणी, नानपुर बीती रात्रि 2 बजे आलीराजपुर जिले के पुलिस लाइन नानपुर के पास गटर के गड्ढे में दो सांड लड़ने लगे। इस दौरान एक सांड गटर पर लड़ते समय सेप्टी टैंक की छत टूट जाने से उसमें गिर गया। जिसे नानपुर पुलिस के सउनि मंजीत सिंह्, आरक्षक धनसिंह आर. विनोद, आर. गणपत आर. दिलीप आर. भारत डायल 100 का स्टाफ व नानपुर के सुनील गोजे के सहयोग से गटर को तोड़कर उसमें रास्ता बनाकर रस्सी की सहायता से सांड को सुरक्षित बाहर निकाला। नाले के अंदर सरिये थे इस कारण निकालने में परेशानी आई। पुलिसकर्मियों को हाथों में चोट भी आई है। Post navigation मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण, सफाई भी नहीं हो रही, पेयजल सप्लाय में भी आ रही दिक्कतें भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए रूमालसिंह, मुंबई से आए पदाधिकारियों ने दिलाई शपथ