जितेंद्र वाणी, नानपुर अलिराजपुर जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के लिए आम जनता परेशान है। ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत को अवगत करा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। गांव में ना सफाई हो रही है और ना ही समय पर पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है। कभी सड़क के लिए तो कभी सफाई के लिए कभी पानी के लिए परेशान होते रहते हैं। बड़ चौक वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद प्रवीण वाणी व वार्ड 10 से शैलेन्द्र वाणी ने बताया कि हमें जनता ने विश्वास करके वोट दिए थे। पर हर बार हमें बगैर बताए ही पंचायत में प्रस्ताव पारित हो जाते हैं। हमारे वार्ड में 10 दिनों से पानी ही नही आ रहा है। सफाई नहीं होने से सड़कों पर गंदगी भी है। ग्रामीणों ने पंच को रोककर बताई पीड़ा वही पूरे गांव में गन्दगी व नालियों का पानी सड़को पर सड़ रहा है पर कोई देखने वाला नही है। Post navigation राशन नहीं मिला तो मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, पांच महीने पहले पर्ची बनाकर दी, लेकिन राशन अब तक नहीं मिला, गेहूं-चावल के लिए भटक रहे ग्रामीण गटर में गिरा गोवंश, पुलिस ने सुरक्षित निकाला