अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट अलीराजपुर जिले की आजादनगर पुलिस ने आज गुजरात से सटे सेजावाडा गांव के समीप से 100 पेटी अवैध ब्लेक फोर्ट बीयर ले जा रही एक बोलेरो को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई आजादनगर एस पी एस चौहान ने बताया कि बोलेरो क्रमांक जीजे 06 जीएम 989 से अवैध शराब झाबुआ जिले के राणापुर की ओर से लाये जाने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी जिस पर घेराबंदी कर इस जीप को पकडा गया है बरामद शराब की कीमत 1 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है पुलिस ने बोलेरो चालक चरण पिता सृजन गणावा को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सेजावाडा गुजरात से पहले एमपी का अंतिम गांव है। Post navigation ताड़ के पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत भगोरिया मेले में हर्षोल्लास से जुटे ग्रामीण