अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से आशीष अगाल की रिपोर्ट अलीराजपुर जिले के नानपुर थाने के घटवानी गांव में कल शाम ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने चढ़े एक शख्स की मौत हो गई। एसडीओपी जोबट आनंदसिंह वास्कले ने बताया कि घटवानी गांव का ईडला पिता गुलसिंह उम्र 55 वर्ष ताड़ी उतारने चढ़ा था। मगर संतुलन बिगड जाने से वह गिर पडा ओर तुरंत ही मौके पर उसकी मौत हो गई। नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है । Post navigation इस बार 16 मार्च से 22 मार्च तक होगी भगोरीये की खुमारी बोलेरो से 1 लाख 44 हजार की अवैध शराब पुलिस ने की जब्त