दीपक जैन, कल्याणपुरा चुनाव तारीख जैसे नजदीक आती जा रही है रोज नए चुनावी समीकरण बनते जा रहे हैं। जिले से लेकर गाँव तक बागी या फिर दलबदल की राजनीति अपने चरम पर है। भाजपा की अयोध्या कहे जाने वाले मण्डल कल्याणपुरा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। ग्राम पंचायत बरखेड़ा के सरपंच सहित पूर्व जनपद सदस्य और भाजपा नेता गोपाल निनामा आज दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए….उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया ने पार्टी का गमछा डालकर सदस्यता दिलगाई गई….इस दौरान सुरेंद्र गरवाल शंकर हटीला मानना निनामा शांतु मावी विजय निनामा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation पुलिस को मिली सफलता, दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, दस साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार गरबे देखने जा रही नाबालिग से 3 किशाेरों ने किया गैंग रेप