लोहित झामर, मेघनगर कलेक्टर झाबुआ के खनिज अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही के निर्देशो के क्रम में प्रभारी खनिज अधिकारी आशा परमार के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक शंकर कनेश द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रहे डंपर को पकड़ा है। 18 अक्टूबर को विभागीय अमले के साथ खनिज परिवहन की जांच में मेघनगर में GJ17UU4673 में रैत खनिज का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन को जब्त किया गया। इसके बाद थाना प्रभारी मेघनगर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया। जब्त वाहन के मालिक के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। Post navigation मेघनगर फुटतालाब हनुमान मंदिर बना लोगों की आस्था का केंद्र…हजारो की संख्या में लोग मंदिर में विराजित श्रीहनुमानजी की जीवंत प्रतिमा के दर्शनों करने पहुँच रहे फुटतालबा में रोशनी से जगमग पंडाल में हो रहे गरबे, भगोरिया गरबा करने वालों का सम्मान किया