सलमान शेख@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले करडावद गांव के पास ग्राम ठिकरिया के जंगलों में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। बुजुर्ग का नाम वरसिंह सिंगाड निवासी सा बताया जा रहा है। जैसे ही यह खबर गांव में लगी तो पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है या फिर इसे प्लानिंग के तहत हत्या करकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। Post navigation कांग्रेस की लिस्ट जारी; पेटलावद, झाबुआ, आलीराजपुर, थांदला और जोबट से इन्हे मिला टिकट … विगत 2 सालो से गुजरात में रहकर फरारी काट रहा था यह 15 हजारी स्थाई वारंटी, ऐसे आया पुलिस ने पकड़ में…