आलीराजपुर। 16 सितम्बर 2023 को सोरवा पुलिस को मुखबीर के माध्‍यम से सूचना मिली कि ग्राम खेडा मे अवैध रूप् से घर के पीछे बडी मात्रा मे शराब संगृहित कर रखी हुई है। मुखबीर की सूचना के आधार पर सोरवा पुलिस टीम के द्वारा मुखबीर के द्वारा बताये गये स्‍थान पर थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक दिलीप चंदेल के नेतृत्व मे दबिश दि गई।

दबिश के दौरान ग्राम खेडा मे मुखबीर द्वारा बताये गये मकान पर पहुंचे, जहां से एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस के द्वारा पकडकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मकान के पीछे बडी मात्रा मे त्रिपाल से ढककर अवैधरूप से शराब संगृहित कर रखी हुई थी। पुलिस टीम के द्वारा पकडे गये व्यक्ति से उसके मकान मे रखी शराब के संबंध में पूछताछ करनें पर उसके द्वारा पुलिस टीम को कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया तथा आरोपी के द्वारा उक्त शराब बैचने हेतु संगृहित कर रखी होना पाया जानें से आरोपी के मकान से अवैधरूप से संगृहित कर रखी 21 पेटी माउण्ट कंपनी की बीयर एवं 100 पेटी गोवा व्हीस्की इस प्रकार कुल 1236 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 6,17,280/-रूपये की अवैध शराब को विधिवत जप्‍त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सोरवा में अपराध क्रमांक 150/2023, धारा 34(2),36 आबकारी एक्ट का दर्ज करते हुये, आरोपी को मौके से गिरफतार कर, आरोपी के द्वारा उक्‍त शराब कहां से लाई गई थी, इस संबंध में सोरवा पुलिस टीम के द्वारा जांच की जा रही है।

    उक्‍त अवैध शराब की धरपकड मे थाना प्रभारी सोरवा उप निरीक्षक दिलीप चंदेल के नेतृत्व मे इनके अधीनस्‍थ टीम के सदस्‍य चौकी प्रभारी फूलमाल उनि रणजीतसिंह मकवाना, आर अकरम, आर परमसिंह, आर बलराम सौलंकी, आर बलवन्त, आर कलर एवं आर बलराम अवासिया का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *