थांदला। मध्यप्रदेश पेसा उपबंध अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार हेतु नियम 2022 के क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में अधिनियम के तहत प्रशिक्षण जन अभियान परिषद के बैनर तले सेक्टर स्तरीय कार्यशाला प्रत्येक सेक्टर पर आयोजित की गई जिसका अंतिम दिन जनपद पंचायत थांदला में कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
कार्यशाला का शुभारंभ सरपंच संघ अध्यक्ष नरसिंह भाबर जनपद पंचायत थांदला द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। शासन की योजनाओं की जानकारी एडीओ जनपद थांदला अनूप गोयल द्वारा दी गयी।
