झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले 19 दिनों से हड़ताल पर चल रहे पंचायत सचिव, सहायक सचिव, मनरेगा अधिकारी-कर्मचारियों ने अब सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है। मीडिया प्रभारी रामसिंह मुणिया ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेशभर के पंचायत सचिव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले सचिव पंचायतों की चाबियां वापस कर चुके है। पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। इसको लेकर 23 फरवरी से सचिवों ने कलमबंद हड़ताल शुरू की थीए हड़ताल के 8वें दिन पंचायत सचिवों ने प्रदेशभर की पंचायतों में तालें डालकर उनकी चाबियां मुख्यमंत्री को सौंपी थी। शुक्रवार को अब हड़ताली कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं। पंचायत सचिव संगठन थांदला के ब्लॉक अध्यक्ष भावजी डामोर व सहायक सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रतन डामोर का कहना है कि पंचायत मंत्री ने हमारी मांगों को नजऱअंदाज कर दिया है, जिससे हम लोगों ने इस्तीफा देने का फैसला किया है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक