लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार को मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने आरापी विशाल पिता राजेश डामोर उम्र 23 साल निवासी अवास कालोनी मेघनगर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध मादक पदाार् गांजा 1 किलो 200 ग्राम किमती 6000 रुपए जब्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाने पर अपराध क्रमांक-422/2023 धारा-8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का दर्ज किया गया है। कार्रवाई एसपी अगम जैन, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन में एवं एसडीएमओ रविन्द्रसिंह राठी अनुभाग थांदला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेघनगर द्वारा की गई। पुलिस ने बताया आरोपी विशाल के विरूद्ध थाना मेघनगर पर अलग अलग अपराधो मे कुल 06 प्रकरण दर्ज है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मेघनगर रमेश भास्करे, उनि दिलिप गोर, सउनि योगेश शुक्ला, प्र.आर.354 हिरालाल.प्र. आर.492 राय सिंह, आर672 बंटु नलवाया, आर – 50 गारद, आर. 487 लाल सिंह विशेष योगदान रहा है। Post navigation बाइक सावर दो बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना दुकान से नकदी उड़ाये मेघनगर से खाटू श्याम तक पैदल यात्रा शुरू की, स्वागत किया