थांदला। श्री इमली गणेश एवम महाकाली मित्र मण्डल थांदला द्वारा 03 दिवसीय कावड़ यात्रा निकाली जा रही है जो कि थांदला से केदारेश्वर महादेव (कोद धार) तक 80 किलोमीटर की यात्रा 11 वर्ष में प्रवेश कर रही है। आज नगर के प्रमुख मंदिर श्री अंबिकेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा का प्रस्थान हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख चौराह से हो कर स्थनीय इमली गणेश मन्दिर पर कावड़ियो का भव्य स्वागत किया गया।

मण्डल प्रमुख पंकज गोड व विजय जोशी ने बताया की मण्डल द्वारा पिछले 10 वर्षो से इस कावड़ यात्रा का अयोजन किया जा रहा है यात्रा का पहला पड़ाव का कयडावद में दितीय पड़ाव भेसौला फाटक एवम् तृतीय पड़ाव  केदारेश्वर महादेव मन्दिर पर होता है जहा महादेव का पूजन अर्चन अभिषेक कर पुनः यात्रा अपने गंतव्य पर पहुंच जाती है। 03 दिवसीय इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य यह है की सनातन धर्म का प्रचार प्रसार हो भक्तो में धर्म के प्रति आस्था बड़े इस वर्ष कावड़ यात्रा में भक्तो की संख्या 70 से 80 के बीच है व करीब 05 से 07 भक्त 50 से 70 वर्ष के मध्य है। बहरहाल नगर की इस कावड़ यात्रा का उद्देश्य सेवा समर्पण का है एवम् नगर की कावड़ यात्रा में सबसे ज्यादा दूरी की कावड़ यात्रा में इसी मण्डल का नाम दर्ज है। जिसमे प्रति वर्ष कावडियो की संख्या बढ़ती जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *