जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजन्दा में दो वर्ष पहले हुई चोरी के बाद बरामद हुए माल को न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने फरियादी को लौटाए हैं। आभूषण मिलने के बाद फरियादी ने शिकायत की है कि उसे लौटाए गए आभूषण नकली है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230721-WA0007.mp4 फरियादी भावसिंह पिता तेनसिंह अजंदा बाजार फलिये ने आलीराजपुर एसपी हंसराज सिंह को आवेदन दिया। उसने मांग रखी कि चोरी हुए चांदी के आभूषण उसे वापस दिलाए जाए। आवेदन में उसने बताया कोर्ट से लगभग 4 किलो चांदी के आभूषण लिखे है लेकिन मुझे सिर्फ एक किलो 500 ग्राम चांदी दी गई है, वह भी नकली बताई गई है। उसने बताया मंगलवार को न्यायालय से चांदी के लिए वकील करके चांदी छुड़ाना की सूचना दी गई। इसके बाद फरियादी ने वकील किया और चांदी के लिए नानपुर पुलिस थाने पहुंचा। रकम उसे फोटो खींचकर सुपुर्द की गई। जब रकम लेकर पीड़ित जिला मुख्यालय पर पहुंचा तो वह रकम नकली बताई गई। उसने बताया कि यह गोटा चांदी की है जो जोबट बाजार से खरीदी गई है। मामले में एसपी हंसराज सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कोर्ट के आदेश से नानपुर पुलिस द्वारा चोरी किए आभूषण आवेदक के सुपुर्द किए गए हैं। आवेदक का कहना है कि जो माल उन्हें दिया गया है वह उनका नहीं है या फिर नकली है। आवेदन मिला है उसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। Post navigation शिवजी के परिवार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन, विधायक ने दिया आर्थिक सहयोग प्राचीन मां कालिका मंदिर निर्माण के लिए 22 फरवरी को होगा भूमिपूजन