थांदला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को थांदला में युवक कांग्रेस द्वारा यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसमें पीसी मैनेजर दिल्ली युवक कांग्रेस आदित्य चौधरी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि किस तरह सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति नीति आम जनता तक पहुंचाना है और पार्टी के लिए किस तरह सोशल मीडिया का उपयोग करना है। साथ ही यूथ कांग्रेस की सदस्यता के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि विधायक वीरसिंह भूरिया ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर रवि पंवार भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, उपाध्यक्ष अरुण ओहरी, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया, थांदला कांग्रेस शहर अध्यक्ष आनंद चौहान, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री हरिश पंचाल, युवा काग्रेस जिला संयोजक आईटी सेल शाहरुख खान, जिला महामंत्री युवा कांग्रेस मसुल भूरिया, खजुरी सरपंच रुसमाल,रोशन बारिया, आयुष भट्ट, तन्मय पाठक, आशीष कटारा, आशीष सिंगाड़िया, गोविंद भाभर, सोहैल छिपा, अरुण डामोर , अशोक मौर्या ओमप्रकाश कटारा, रितेश डिंडोर, पवन डामोर, मनीष सोनीश् विनोद जी डामोर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *