सलमान शैख@ झाबुआ Live 
पेटलावद। मां अहिल्या की पावन नगरी धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध पेटलावद में आगामी 13 जुलाई से धर्म की गंगा बहेगी। दरअसल, श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर (श्री भूतेश्वर महादेव फूटा मंदिर) महिला मंडल पेटलावद के तत्वाधान में 13 जुलाई से श्री सोमनाथ शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समापन 19 जुलाई को होगा। प्रतिदिन बामनिया रोड़ स्थित स्थानीय सुंदर गार्डन पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कथा का आयोजन होगा। खास बात यह है कि कथा का वाचन करने मालवा माटी में मां शारदा के वरद पुत्र पंडित श्री मनमोहन कश्यप (अग्निहोत्री) यहां आ रहे है। जिनके श्रीमुख से 7 दिनों तक धर्म की गंगा बहेगी।
13 जुलाई को सुबह 8 बजे निलकंठेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। जो नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी। नगर भ्रमण के बाद कलश यात्रा सुंदर गार्डन पहुंचेगी। जहां विधि विधान से पूजा पाठ के बाद शिव महापुराण कथा प्रारंभ होगी।

शिव महापुराण कथा की तैयारियां आयोजन समिति जोरोशोरो से कर रही है। आयोजन में सबसे अहम भूमिका महिला मंडल निभा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार से भूतेश्वर महादेव फूटा मंदिर से महिला मंडल ने पीले चावल रख आमंत्रण देने की मुहिम शुरू की। महिला मंडल ने घरों घर पैदल भ्रमण कर पीले चावल रखकर कथा में आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मंडल मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *