सलमान शैख@ झाबुआ Live

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पेटलावद से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 12 लोगो को लेकर आज गुरुवार को सुबह नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुआ। पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था 9 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन बालटाल मार्ग से करेगा। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की। नगरवासियों ने इन यात्रियों को फूल माला पहनाकर सफल व सुखद यात्रा की कामना की।

इसमें 12 वी बार यात्रा कर रहे हे मोहन पडियार, श्याम चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, विपिन सोनी, और राकेश पालीवाल (सिरोंज-विदिशा) से 4 थी बार और बाकि अंकित सेन्चा, डॉ अनिल चौहान (रतलाम), राकेश जैन (रूपगढ़), दशरथ सिंह सिसोदिया (प्रतापगढ़-राज.), बसंत पालीवाल (सिरोंज-विदिशा), नारायण सिंह बघेल (सिरोंज-विदिशा), शैलेश पालीवाल ( झालरापाटन-राज.) शामिल है, जो पहली बार यात्रा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *