जोबट में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDOP नीरज नामदेव व तहसीलदार आलोक वर्मा द्वारा विभिन्न ढाबो पर दबिश दी गयी। आपको बता दें कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कf जोबट में ढाबो पर ग्राहकों को अवैध शराब परोसी जा रही है। 

इसी कड़ी में 06.07.2023 को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर जोबट-बाग रोड स्थित विभिन्न ढाबों पर दबिश दी गई। जहां देगांव में रंजित ढाबा से 28 पेटी माउंट 6000 बीयर, 4 पेटी देशी प्लेन, लंदन प्राइड विस्की के 115 क्वार्टर व रायल स्टेज व्हिस्की के 91 क्वार्टर कुल शराब की मात्रा 395.04 व क़ीमत 83850 रुपये की जब्त की गई। जोबट थाने पर अप.क्र. 326/ 23 धारा 34 (2) ,36 आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में ढाबे से दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्यवाही में जोबट थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, सउनि ललीत बैरागी, सउनि दिपक मालवीया, प्रआर. दशरथ, प्रआर कैलाश, प्रआर. दिलीप, चालक प्रआर. जगदीश व आर. मनीष, आर. चैनसिह आर. विजय म.आर. सरिता की अहम भूमिका रही। SDOP द्वारा बताया गया की आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *