एक दिल दहला देने वाला मामला आलीराजपुर जिले के छकतला गांव मे सामने आया है। यहां आपसी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की फालिए से गर्दन काटकर उसे मार डाला। वारदात के बाद वहां कोहराम मच गया। मृतक का नाम खजान पिता अजमा है। वहीं आरोपी छोटे भाई का नाम गुरदान पिता अजमा अड्डा है।हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया वारदात का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, लेकिन यह रंजिश किस बात को लेकर थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात के बाद ग्रामीणों ओर परिवारजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट: प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला Post navigation मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर कार्यालय पहुंचकर आलीराजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं ने सौंपा ज्ञापन घर की अलमारी से सोने के आभूषण चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा