कल्याणपुरा। मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री भुस्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में हितग्राहियों को पट्टे वितरित किये गए। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम लोकसभा के सांसद गुमान सिंग डामोर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्याअर्पण व दिप प्रज्जलित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। साथ ही सांसद डामोर ने प्रदेश सरकार व राज्य सरकार की कई जनहितैषी योजनाओं के बारे में बताया। डामोर ने कहा कि मोदी सरकार व शिवराज सरकार दोनों ने देश व प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण योजनाओं का विसतार जनता की भलाई के लिए किया गया है। मोदी सरकार की जनधन योजना से लेकर प्रदेश की लाडली बहना योजना को सहविस्तार बताया और आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी फूल वाली पार्टी को बहुमत दे। उक्त कार्यक्रम का संचालन मण्डल माहामंत्री प्रकाश राठौर ने किया व आभार कल्याणपुरा हल्का पटवारी आलोक निनामा ने माना। कार्यक्रम में सांसद गुमान सिंग डामोर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भारत राठौर, अनुविभागीय अधिकारी सुनील ओझा साहब,नायाब तहसीलदार सोलंकी साहब,आरआई करण सिंग वसारी ,पटवारी आलोक निनामा, सचिव शर्मा खपेड,जीआरएस गोपाल डामोर के साथ साथ नगर की जनता पार्टी पदाधिकारि व देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार कर निशुल्क दवाई का वितरण किया बड़वानी के व्यापारी का अपहरण करने वालों को कल्याणपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, नही मिला अपहृत व्यापारी