आरीफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। मध्यप्रदेश शासन की हाल ही में शुरू की गई महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना के तहत् स्वीकृति पत्रों का वितरण जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदर सिंह डावर द्वारा जनपद क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में किया गया। जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह डावर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत छोटी मालपुर, सेजावाड़ा व अन्य ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण किया| इस अवसर पर छोटीमालपूर ग्राम सरपंच केवनसिंह गणावा,सेजावाडा़ सरपंच पेमला गणावा,रिगोंल सरपंच महेश भूरिया एवं ग्राम सचिव व पात्रताधारी ग्राम पंचायत की महिलाएं उपस्थित थे। Post navigation भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित में लाडली बहना योजना बनाई : माधोसिंह डावर स्वतंत्रता सेनानी परथी भाई जादव की जन्म जयंती मनाई