थांदला, रितेश गुप्ता थांदला के एमजी रोड पर कुशलगढ़ मार्ग स्थित साईं मंदिर का 25 वा स्थापना दिवस साईं भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। साईं महोत्सव हेतु साईं मंदिर को पुष्प एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया। अवसर पर साईं भक्त समिति द्वारा दो दिवसीय साईं महोत्सव का आयोजन किया जिसमें प्रथम दिवस सुंदरकांड का आयोजन किया गया एवं स्थापना दिवस पर प्रातः है साईं अभिषेक एवं पूजन का आयोजन किया गया। पूजन विधि अभिषेक पंडित द्वारिका प्रसाद शर्मा द्वारा संपन्न करवाया गया। जिसके पश्चात साय महाआरती एवं भंडारे का आयोजन समिति द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। Post navigation थांदला में अणुवत्सश्री संयतमुनिजी का हुआ मंगल प्रवेश, अगवानी में उमड़े श्रद्धालुजन सांसद ने आठ दिन में पूरा किया वादा, प्याऊ की व्यवस्था के लिए कराया बोरिंग