थांदला। सीएम राइज विद्यालय थांदला के छात्र सुनील पिता कालूसीह भूरिया ने अलीराजपुर में आयोजित एथेलेटिक्स चयन स्पर्धा के अंतर्गत लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था और जिले का गौरव बढ़ाया हे । दिनांक 1.6.2023 से आयोजित प्री नेशनल कोचिंग कैंप अलीराजपुर में आयोजित में सहभागिता कर भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय सपर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा । जो की दिनांक 9 जून से 15 जून तक भुवनेश्वर में आयोजित होंगी । सुनील की इस उपलब्धि पर उन्हें तथा पी टी आई जगत शर्मा को सहायक आयुक्त महोदय गणेश भाबर , संस्था की प्राचार्य सरिता ओझा , जिला क्रीड़ा प्रभारी कुलदीप धबाई , संस्था स्टाफ , खेल संगठनों ने बधाई एवम राष्ट्रीय स्पर्धा में विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दी है Post navigation रतलाम रेल मंडल के डीआरएम ने थांदला रोड़ रेलवे स्टेशन पहुँचकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे