झाबुआ लाइव डेस्क। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने आम बजट 2016-17 को पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं की कमर तोडऩे वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि ”मेेक इन इंडियाÓÓ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार और वित्त मंत्री अरूण जेटली से आमजनों को अपेक्षा थी कि आम बजट जनकल्याणकारी, लोकोपयोगी और लोक लुभावन होगा, किंतु वित्त मंत्री ने तमाम उम्मीदों पर न केवल पानी फेर दिया है, बल्कि आम उपयोग में आने वाली अधिकांश अति उपयोगी वस्तुओं पर सर्विस टैक्स का भार बढ़ाकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों और नौकरीपेशा लोगों के समक्ष अंधेरा परोस दिया गया है। भूरिया ने कहा कि यह बजट पूरी तरह निराशावादी एवं नए लिफाफे में पूराना सामान है। बजट में रोजगार मूलक कार्यक्रमों की अनदेखी की गई है जो बजट में इस हेतु प्रावधान किए जाने थे वेसा कुछ भी नही किया गया है। कुल मिलाकर यह बजट अर्थव्यवस्था को कमजोर करेगा तथा महंगाई में भी इजाफा होगा। इस बजट में केन्द्र की तत्कालिन यूपीए सरकार नीतियों को मरोड़कर परोसा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सर्विस टैक्स बडने से मध्यम व गरीब परिवार आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर है। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि इस बजट में महिलाओं को निराशा ही हाथ लगी है। महिलाओं के घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तु पर कोइ ध्यान नही दिया गया है और न ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस बजट में कोइ्र प्रावधान किया गया है। युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है िकइस बजट में बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु कोई ठोस प्रावधान नही किया गया है। इस बजट से बेरोजगारी बढ़ेगी एवं महंगाई में वृद्वि होगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के आम कर्मचारी एवं आयकर दाताओं को इस बजट में कोई भी सुविधा नही मिली है तथा आयकर के स्लेब में कोइ बदलाव नही किया गया है। जिला कांग्रेस ने इसे पूरी तरह निराशावादी और महंगाई बडाने वाला बजट करार दिया है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post
Next Post