विजय मालवीय, खट्टाली मुखबिर की सूचना पर खट्टाली पुलिस ने बड़ी हीरापुर स्कूल के पास आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मुलेश पिता सवल सिंह गूथरिया भिलाला उम्र 23 साल निवासी बलदमुग जो कि 14 माह से फरार चल रहा था। आरोपी पर धारा 341 363 366 376 जैसी गंभीर धारा लगी हुई है। जैसे ही मुखबिर की सूचना मिली चौकी प्रभारी मकवाना द्वारा टीम गठित कर भेजा और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी खट्टाली आर एस मकवाना, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह बामनिया ,आरक्षक शेर सिंह जामोद , संजय भूरिया सैनिक धुधरसिंह डावर का विशेष योगदान रहा। Post navigation धूमधाम से शिक्षक को दी सेवानिवृत्ति, जुलूस निकाला गया नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नपा परिषद संकल्पित-सेना पटेल