चंद्रशेखर आजाद नगर दिनेश पिता कालिया निवासी संदा थाना भाबरा अपने गांव संदा से आजाद नगर भाबरा तरफ जा रहा था कि करीब 7 बजे दाहोद भाबरा रोड़ पर सेजावाड़ा तलाव के पास एक अज्ञात डीजे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दिनेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । आजाद नगर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को अस्पताल पहुचाया। सवाल यह पैदा हो रहा है अधिकतर वाहनों में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वाहनों के तय मापदंड से बाहर लगभग 1 से दो फिट तक साउंड सिस्टम बाहर निकला हुआ रहता है, जिससे आये दिन दुर्घटनाए होती रहती हैं और खासकर रात्रि के समय दिख नही पता और दुर्घटना हो जाती हैं। अब जरूरी है कि यातायात नियमो के प्रति शख्त जिले के नये पुलिस कप्तान हंसराज सिंह ऐसे वाहनों पर जप्त कर ठोस कार्यवाही करें। डीजे वाहन का पीछा किया पर पकड़ाया नही है जल्द ही पता करके पकड़ लेंगे। शिवा तोमर, एस आई – थाना आजादनगर भाबरा Post navigation 12वीं की छात्रा का नेशनल साइंस ओलंपयाड में सेकंड लेवल के लिए हुआ चयन नवोदय विद्यालय में चयन के लिए 548 में से 365 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा