दीपक जैन, कल्याणपुरा

कल्याणपुरा में लगातार चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। चोरी के मामलों का खुलासा नहीं होने की वजह से चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। 

शुक्रवार की रात चोरों ने झाबुआ बायपास रोड पर सोने चांदी की दुकान पर हाथ साफ किया। वही नये बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान पर हाथ साफ किए। इस दौरान एक चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। लगातार चोरी की घटनाएं बड़ रही है जिससे पुलिस गस्ती पर भी कई सवाल खड़े हो रहे है l जबकि मोबाइल दुकान से महज कुछ ही कदम पुलिस चौकी के साथ रात्रि गस्त का पॉइंट भी लगता है। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *