अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
स्थानीय आचार्य मन्दिर परिसर में पारूल सेवाश्रम हॉस्पिटल द्वारा रविवार को हॉस्पिटल की ओपीडी इकाई का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। इसमें पारूल सेवाश्रम हॉस्पिटल चेरिटेबट ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ गीतिका पटेल, सुपरीटेन्डेन्ट डॉ. इंदिरा परमार व प्रशासिका डॉ कृपा सहित स्टॉफ ने सहभागिता की। इस अवसर ओपीडी इकाई शुभारम्भ कार्यक्रम प्रायोजक श्री कृष्णकांत कोठारी व विक्रम सेन भी मौजूद थे। प्रारम्भ में अतिथियों ने भगवान व्यंटेश के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों का पुष्पहार द्वारा स्वागत कोठारी, सेन, राजु कोठारी, सुभाष कोठारी, वंदना सेन, सुदामा पंवार, अभिभाषक योगेन्द्र वाणी, श्रीकांत बाहेती, कमलेश वाणी, जानकीवल्लभ कोठारी, नारायण मोदी, कृष्णकांत बेडिय़ा, इरशाद चंदेरी आदि ने किया। स्वागत भाषण करते हुए कृष्णकांत केाठारी ने कहा कि पारूल हास्पिटल की यह ओपीडी क्षेत्र के लिये एक सौगात है। जिससे हमारे जिले के रोगीयों को बहुत लाभ होगा। डॉ. सचिन पाटीदार ने स्वास्थ्य सेवाओं की इस उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गीतिका पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद नगरवासियों को बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय रविवार को हॉस्पिटल की ओपीडी खुली रहेगी, और यहां आकर डॉक्टर्स विविध जांच करेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि रोगियों अच्छा प्रतिसाद मिला तो वे उसे माह प्रत्येक रविवार को बढ़ा भी सकती है। उन्होनें कहा कि मरीजों को आवश्यकता होने पर हॉस्पिटल की ओर से वाहन सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही रैफर होने वाली मरीजो को रियायत दी जायेगी। हमारी कोशिश है कि अलीराजपुर में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाऐं भी उपलब्ध करवायी जाएगी। आभार प्रदर्शन करते हुए विक्रम सेन कहा कि पारूल हॉस्पिटल सेवाश्रम एक बहुउद्देशीय संस्थान है, जो इस ओपीडी के शुभारम्भ के माध्यम से मध्यप्रदेश में प्रथम बार चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा रहा है। उन्होने कहा कि इस संस्थान ने सारे पत्रकारों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाई है, जो सराहनीय है। साथ ही कहा कि अलीराजपुर में यह एक विशेष सौगात की तरह है। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को सेन व कोठारी ने विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर जैन ने किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. सचिन पाटीदार, सुभाष अगाल जोबट, डॉ. इरफान, डॉ. राकेश पटेल, डॉ. धु्रव सहित नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।
डॉ. पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सेन व कोठारी
Trending
- राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ भगोरिया
- आगजनी में 15 लाख का नुकसान, मंत्री एवं सांसद ने परिवार को भरपूर मदद का आश्वसन देते हुए सहयोग करने को कहा
- नानपुर भगोरिया में उमड़ा अभूतपूर्व जनसैलाब, महेश पटेल ने ढोल बजाकर जमाया रंग—सैकड़ों कांग्रेस नेता-पदाधिकारी रहे उपस्थित
- सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
- उदयगढ़ भगोरिया में युवा मोर्चा का अनोखा सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट की हाथ से बनी पेंटिंग व हनुमान जी का गोटा
- सिरवी समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ किया गया होलिका दहन का डंडा रोपण
- पेटलावद पुलिस की सख्त कार्यवाही -बदनावर-पेटलावद स्टेट हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम करने वाले 42 व्यक्तियों के विरुध्द किया मामला दर्ज
- छोटे से गांव वड़ी में दूसरे वर्ष भी भगोरिया पर्व धूमधाम से मनाया
- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया
- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर चौराहे का नाम करण हुआ