अर्पित चौपड़ा, खवासा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसके अंतर्गत खवासा मंडल का प्रभार रामचंद्र कटारा को सौंपा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर के निर्देश एवं अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेरसिंह भूरिया की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने उक्त नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद रामचंद्र कटारा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करूंगा। पार्टी और संगठन को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। कटारा को मंडल प्रभारी बनाए जाने पर उनके मित्रों, सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *