चंशेआ नगर. जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ग्रुप भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय श्वेतांबर सोशल ग्रुप ने राष्ट्रीय स्तर पर अहिंसा साइकिल रैली का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसी कड़ी में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप भाबरा चंद्रशेखर आजाद नगर शाखा द्वारा अहिंसा साइकिल रैली का आयोजन झंडा चौकक से आजाद कुटिया तक किया गया। भगवान महावीर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस साइकिल रैली में ग्रुप अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, सचिव सुमित जैन, मोहित जैन, सुरेश माहेश्वरी, आनंद शाह, कपिल सोनी, वासु सोनी, विशाल अरोड़ा, मोक्ष जैन मोहित जैन, अंजन जैन आदि शामिल हुए। Post navigation देश को मजबूत बनाने में बैरवा समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है-सांसद गुमानसिंह डामोर लाडली बहना योजना के लिए ज्यादा से ज्याद महिलाओं के ईकेवायसी करें : डावर