आरिफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। हैंडपम्प का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर द्वारा किया गया। दरअसल, ग्राम एरण तड़वी फलिए में बाबा देव पर पानी की समस्या को लेकर ग्रमीणों ने विधायक सुलोचना रावत व जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर से की मांग की थी। जिसे आज पूरा होते देख ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली साथ ही जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने बताया कि काफी समय से बाबा देव पर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। इसी को पूरा करते आज शुक्रवार को बाबा देव पर हेंडपम्प का शुभारंभ किया गया। जिसमें कभी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दरयाव सिंह पटेल, कुँवरसिंह हटिला, राजू तड़वी, दिलीप हटिला, कालू एवं ग्रामीण के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Post navigation अज्ञात करणो के चलते युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने जांच शुरू की दिनेश बड़गोत्या बैरवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त