अमर शहीद आजाद के बलिदान दिवस पर नृत्य एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित
अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
27 फरवरी को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश प्रेम से ओतप्रोत नृत्य एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई है। यह आयोजन स्व. कमल सेन बोस एडवोकेट एवं पत्रकार स्व. यशवन्त घोड़ावत की पुण्य स्मृति में जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रायोजक पत्रकार विक्रम सेन है। जिला पत्रकार संघ के मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी एवं ृदीपक दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम मे देश प्रेम पर आधारित नृत्य प्रतियोगिता सिंगल, डबल एवं ग्रुप वर्ग मे तथा सुगम संगीत प्रतियोगिता ओपन रखी गई है प्रत्येक वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय नकद पुरस्कार तथा शिल्ड प्रदान की जाएगी। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिह्नï तथा प्रमाण पत्र भी भेंट किए जाएंगे। पत्रकार संघ के महासचिव आशुतोष पंचोली ने उक्त जानकारी देते हुए आगे बताया की यह आयोजन जिले की प्रतिभाओ को उभारने हेतु किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थापित गायक एवं नृतक भी आमंत्रित किए, जो प्रतियोगिता मे शामिल नही माने जाएंगे। यह आयोजन पूर्ण गरिमा के साथ अच्छे स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने का मंच साबित होगा। उक्त प्रतियोगिता प्रतिभागियों के नि:शुल्क है एवं जिला मुख्यालय के प्रतिभागी ही इसमें भाग ले सकेंगे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल
- जोबट अनाज व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी शुल्क वृद्धि का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी
- पेटलावद के इस गांव में एक ही कुएं में मिले महिला-पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
- शिक्षक देवर चला रहा पंचायत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
- जोबट पुलिस की बड़ी सफलता: 19 लाख रुपये की चोरी करने वाली पारदी गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, बलेनो कार और नकदी जब्त
Prev Post
Next Post