काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट-
काकनवानी से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव मोरझरी के कोकिन्दा पर्वत पर हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक हुआ। मेले में मदरानी, परवलिया, थांदला, काकनवानी एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में आए। पर्वत पर विराजमान कृष्णजी, भोलेनाथ, रूणीजा के बाबा रामदेवजी की मूर्तिया स्थापित है। अति प्राचीन पर्वत होने से यहां के पुजारी बताते है, जो भी भक्त बाबा कोकिन्दा से अपनी मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। मेले में थांदला मंडी अध्यक्ष मन्नूजी डामोर, विधायक कलसिंह भाबर, दिलीप कटारा, बाबू निनामा, बिजिया बारिया आदि विशेष रूप से मेले को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। मेले में इस बार बम्पर ड्रा का भी आयोजन किया गया है, जिसमे बाइक, साइकिल, पंंखे आदि छोटी बड़ी वस्तुए शामिल है।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Next Post